India

Apr 15 2024, 16:53

इस साल जमकर बरसेंगे बादल, मानसून पर दिखेगा ला नीना का असर, मौसम विभाग ने दी खुशखबरी

#indiaweatherseegoodmonsoonduetolanina_effect

इस साल बादल भारत पर खूब मेहरबान होंगे। इस साल मानसून सीजन में खूब बादल बरसेंगे। तपतपाती गरमी के बीच भारत मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल पूरे देश में औसतन 87 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। ला नीना प्रभाव के चलते इस साल देश में मानसून अच्छा रहेगा। अगस्त-सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।  

इस बार मॉनसून में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अल नीनो के प्रभाव के कम होने के कारण ला नीना का प्रभाव बढ़ने जा रहा है। इसकी वजह से देशभर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है। मॉनसूनी बारिश के दीर्घकालीन पूर्वानुमानों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिए एम रविचंद्रन ने कहा कि 1971 से 2020 तक के वर्षा के आंकड़ों के आधार पर दीर्घकालीन पूर्वानुमान जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक जून से सितंबर की 30 तारीख तक,यानी कुल चार महीनों में देशभर में औसतन 87 सेंमी तक बारिश देखने को मिल सकती है।

ला नीना के कारण बारिश के आसार

देश में चार महीनों तक (जून से सितंबर तक) सामान्य से ज्यादा बारिश होगी और 106 प्रतिशत तक होगी। जलवायु विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के दिनों में कमी आ रही है, जबकि भारी बारिश की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके चलते ही बाढ़ और सूखे की समस्या देखने को मिल रही है। अभी देश में अल नीनो प्रभाव का असर है, लेकिन अगस्त-सितंबर में इसके ला नीना प्रभाव में बदलने का अनुमान है। उत्तरी गोलार्द्ध में बर्फबारी भी कम हुई है और ये परिस्थिति भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून के पक्ष में है। 

अल नीनो प्रभाव के चलते बीते साल कम हुई बारिश

अल नीनो प्रभाव के चलते साल 2023 में भारत में 820 मिमी बारिश हुई थी, जो कि सामान्य से कम थी। यह दीर्घ अवधि के औसत 868.6 मिमी से भी कम थी। साल 2023 से पहले चार वर्षों में मानसून के दौरान भारत में सामान्य और सामान्य से बेहतर बारिश दर्ज की गई थी।

India

Apr 15 2024, 16:33

लखनऊ लोकसभा सीटः 1991 से ही लगातार बीजेपी का है कब्जे, क्या इस बार भी जलवा रहेगा बरकरार?

#lucknowloksabhathehistoryofthis_seat 

गोमती नदी के किनारे बसा नगर

नवाबों के शहर के नाम से मशहूर

1991 से इस सीट पर बीजेपी का है कब्जा

वाजपेयी इस सीट से आठ बार लड़ चुके हैं चुनाव

लगातार पांच बार इस सीट से रहे सांसद

क्या इस बार भी जलवा रहेगा बरकरार

या बहेगी बदलाव की बयार

उत्तर प्रदेश, देश का एक ऐसा राज्य जो राजनीति की दृष्टि से सबसे अहम माना जाता है।राजनीति में कहावत है कि दिल्ली का रास्ता उत्त्तर प्रदेश से होकर जाता है। ऐसे में गोमती नदी के किनारे पर बसे लखनऊ लोकसबा सीट पर भी सबकी नजर है। लखनऊ संसदीय क्षेत्र यूपी की हॉट सीट में शुमार हैं। लोकसभा चुनाव में राजधानी में कांग्रेस और भाजपा का वर्चस्व रहा है। इस वर्चस्व के बावजूद लखनऊ की संसदीय सीट पर वर्ष 1967 में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत का डंका बजा। उस समय आनंद नारायण मुल्ला ने कांग्रेस के वीआर मोहन को आसानी से मात दी थी। 

कांग्रेस का गढ़, बीजेपी के सबसे मजबूत किले में तब्दील हो गया

1991 से पहले तक लखनऊ की सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। 1951 से 1989 तक कांग्रेस ने अलग-अलग चुनावों में इस सीट पर अपना परचम लहराया।1951 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय लक्ष्मी पंडित ने जीत दर्ज की थी। 1951 से 1971 तक कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा रहा। 1977 में भारतीय लोकदल से हेमवती नंदन बहुगुणा ने जीत दर्ज की। इसके बाद लगातार दो बार फिर कांग्रेस ने इस सीट को कब्जाया।1989 में ये सीट जनता दल की झोली में गई। लेकिन पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के इस सीट पर चुनावी मैदान में उतरने के बाद लखनऊ का संसदीय क्षेत्र बीजेपी के सबसे मजबूत किले के रूप में तब्दील हो गया। 1991 से 2009 तक इस सीट पर पूर्व पीएम और बीजेपी के संस्थापक सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी सांसद रहे। इसके बाद 2009 के चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी की चिट्ठी के सहारे बीजेपी नेता लालजी टंडन इस सीट पर सांसद बने।

वाजपेयी लगातार तीन बार हारे

लखनऊ लोकसभा सीट 1991 से ही लगातार बीजेपी के कब्जे में है। पहले इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चुनाव लड़ते थे। इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार उन्होंने 1955 में उपचुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे। फिर वह 1957 और 1962 में दूसरे स्थान पर रहे। इन 3 हार के बाद, उन्होंने 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लगातार पांच बार सीट जीती। 2009 में इस सीट पर लालजी टंडन ने लोकसभा चुनाव लड़ा। इसके बाद से 2014 और 2019 में राजनाथ सिंह ने इस सीट पर बीजेपी का कब्जा बनाए रखा। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां से वर्तमान में सांसद हैं।

2014 और 2019 में रिकार्ड मतों से जीते राजनाथ सिंह

लखनऊ सीट से सांसद राजनाथ सिंह इस सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।बीजेपी सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा को 3 लाख 47 हजार 302 वोटों से शिकस्त दी थी। उन्होंने इस जीत के साथ ही 2014 में बनाए अपने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी को 2 लाख 72 हजार 749 वोटों से हराया था। लखनऊ लोकसभा सीट पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी इतने ज्यादा वोटों से जीत हासिल नहीं हो सकी थी।

जानिए कब कौन जीता

1951- विजय लक्ष्मी पंडित- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1957- पुलिन बिहारी बनर्जी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1962- बीके धवन- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1967- आनंद नारायण मुल्ला- निर्दलीय

1971- शीला कौल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1977- हेमवती नंदन बहुगुणा- भारतीय लोकदल

1980- शीला कौल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1984- शीला कौल- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1989- मांधाता सिंह- जनता दल

1991- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा

1996- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा

1998- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा

1999- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा

2004- अटल बिहारी वाजपेयी- भाजपा

2009- लालजी टंडन- भाजपा

2014- राजनाथ सिंह- भाजपा

2019- राजनाथ सिंह- भाजपा

India

Apr 15 2024, 15:38

केजरीवाल को नहीं मिली राहत , 23 अप्रैल तक बढ़ी हिरासत

(ईडी) की रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए अरविंद केजरीवाल फ़िलहाल तिहाड़ जेल में हैं। दिल्ली की अदालत ने सोमवार को शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी। केजरीवाल वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट के सामने पेश हुए, अदालत ने कहा कि के. कविता की न्यायिक हिरासत भी 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। 55 वर्षीय आम आदमी पार्टी के संयोजक ;(ईडी) की रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। उच्च न्यायालय द्वारा द्वारा कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार करने के बाद केजरीवाल को 21 मार्च की रात को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर ईडी से जवाब मांगा।जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की शीर्ष अदालत ने ईडी से 24 अप्रैल तक जवाब देने को कहा और कहा कि मामले की सुनवाई 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में की जाएगी। 9 अप्रैल को, दिल्ली उच्च न्यायालय ने आप संयोजक की गिरफ्तारी को बरकरार रखा था और कहा था कि केजरीवाल द्वारा नौ सम्मनों को नजरअंदाज करने और जांच में शामिल होने से इनकार करने के बाद एजेंसी के पास 'थोड़ा' विकल्प' बचा था।

अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता की ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद संघीय एजेंसी की हिरासत में भेजे जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी।

यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की शुल्क नीति के निर्माण और कथित भ्रष्टाचार एवं मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। उनके अन्य सहयोगी मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन भी इसी मामले में जेल में बंद हैं। इस महीने की शुरुआत में, AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ,तिहाड़ जेल से बाहर आए थे ।

India

Apr 15 2024, 15:00

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, पर्यटन विभाग ने दिए चार विकल्प

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु आज से पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल जाएगी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।

चारोंधाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। जिससे प्रदेश से बाहर से आने वाले तीर्थयात्री अपना यात्रा प्लान बना कर आसानी से पंजीकरण कर सके। इस बार भी चार माध्यमों से देश के किसी कोने से तीर्थयात्री अपना पंजीकरण का सकते हैं। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पत्ते के लिए आईडी देनी होगी।

ऐसे करें पंजीकरण

पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। साथ ही स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।

पिछले साल 74 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया था पंजीकरण

पिछले साल चारधाम यात्रा में 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें पूरे यात्रा काल में 56 लाख यात्रियों ने चारधामों के दर्शन किए। इस बार भी विभाग को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना है।

India

Apr 15 2024, 14:58

ये टुकड़े-टुकड़े गैंग का गठबंधन, इनका घोषणापत्र भी टुकड़ों में आ रहा..', RJD के मैनिफेस्टो पर अनुराग ठाकुर ने एमपी में सभा के दौरान कसा तंज

 केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अनुराग ठाकुर ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चुनावी घोषणा पत्र 'परिवर्तन पत्र' जारी करने पर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''यह 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह का गठबंधन है, इनका घोषना पत्र भी टुकड़ों में आ रहा है।” राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को 'परिवर्तन पत्र' घोषणापत्र लॉन्च किया और कहा कि पार्टी घोषणापत्र में उल्लिखित 24 वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी दावा किया कि घोषणापत्र महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों और बिहार में लोगों के कल्याण पर केंद्रित है।

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में RJD के 'परिवर्तन पत्र' पर बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि, "जब INDIA गठबंधन एक रैली करता है, तो एक महिला जो राजनेता भी नहीं है, आती है और छह गारंटी की घोषणा करती है, केवल इसलिए क्योंकि वह दिल्ली के भ्रष्ट सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना चुनावी घोषणापत्र लेकर आईं, अब लालू यादव और तेजस्वी यादव अपना घोषणापत्र लेकर आए हैं, यह कैसा गठबंधन है, जहां टुकड़े-टुकड़े में घोषणापत्र जारी किया जाता है, ये टुकड़े गैंग है, इनका घोषना पत्र भी टुकड़ों में आ रहा है।"

ठाकुर ने आगे कहा कि, "न उनकी सोच एक जैसी है, न उनके नेता एक जैसे हैं, न उनके इरादे एक जैसे हैं और उनके इरादों में खोट साफ दिखाई दे रही है। वे 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह के सदस्य हैं और उनका घोषणापत्र टुकड़ों में आ रहा है।" ठाकुर ने कहा, ''पहले भी मैंने राहुल गांधी से पूछा था कि उन्हें देश को बताना चाहिए कि वह जमीन के किस टुकड़े पर शासन करना चाहते हैं।'' पांढुर्णा मध्य प्रदेश राज्य का 55वां और जबलपुर संभाग का नौवां जिला है। यह छिंदवाड़ा जिले से अलग होकर वर्ष 2023 में अस्तित्व में आया और इसका प्रशासनिक मुख्यालय पांढुर्णा शहर में है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होगा। 

मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा क्षेत्र हैं, जो इसे संसदीय प्रतिनिधित्व के मामले में छठा सबसे बड़ा राज्य बनाता है। इनमें से 10 सीटें एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि बाकी 19 सीटें अनारक्षित हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) केवल एक सीट जीतने में सफल रही थी।

India

Apr 15 2024, 14:57

एमपी के रीवा में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत के बाद CM मोहन यादव का बड़ा कदम, SDO-CEO को किया सस्पेंड

 मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बोरवेल मे गिरे मासूम की मौत के पश्चात् सीएम मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने SDO एवं CEO को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर इस बात की खबर दी है। मुख्यमंत्री ने X पर लिखा, 'रीवा जिले के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे मासूम बच्चे मयंक को प्रशासन के निरंतर और अथक प्रयासों के बाद हम नहीं बचा सके। मन अथाह दु:ख और पीड़ा से भरा है। ईश्वर दिवगंत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

पीड़ित बच्चे के परिजनों को रेडक्रॉस की ओर से ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। दु:ख की इस घड़ी में, मैं और मध्यप्रदेश सरकार मयंक के घरवालों के साथ खड़े हैं। इस मामले में जवाबदेही तय करते हुए CEO जनपद त्योंथर एवं एसडीओ पीएचई त्योंथर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि ऐसे बोरवेल को ढंक कर रखें, जिससे इस प्रकार की घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।'

बता दें कि लगभग 45 घंटे तक एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के पश्चात् भी बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय मयंक को बचाया नहीं जा सका। बोरवेल में गिरे मयंक को रविवार को मृत अवस्था में बोरवेल से निकाला गया। जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव में खेत में बने खुले बोरवेल में मयंक शुक्रवार को गिरा था। मासूम को बचाने के लिए हर प्रकार की कोशिश की गई तथा उसे सकुशल बाहर निकालने के लिए तकरीबन 45 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चला मगर उसे बचाया नहीं जा सका तथा उसकी बोरवेल के अंदर ही मौत हो गई। मृत अवस्था में उसे बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां पर उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

India

Apr 15 2024, 14:55

इस बार की महाअष्टमी है विशेष, इस शुभ मुहूर्त पर करें कन्या पूजन, 16 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 5:16 से लेकर 17 अप्रैल तक

चैत्र नवरात्रि का आरम्भ इस बार 9 अप्रैल, मंगलवार से हो चुका है तथा 17 अप्रैल को रामनवमी के साथ चैत्र नवरात्रि का समापन होगा. हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी बहुत ही विशेष मानी जा रही है क्योंकि महाअष्टमी पर दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. दरअसल, इस बार महाअष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और धृति योग का निर्माण होने जा रहा है.

16 अप्रैल को महाअष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 5:16 से लेकर 17 अप्रैल तक रहेगा. वहीं, रवि योग का भी यही वक़्त रहेगा. इसके अतिरिक्त धृति योग 15 अप्रैल को रात 11:09 मिनट पर आरम्भ होगा तथा समापन 16 अप्रैल को रात 11:17 मिनट पर होगा. ज्योतिषियों के अनुसार, ये सभी योग बहुत ही शुभ माने जाते हैं. यदि इन योगों में मां दुर्गा की उपासना की जाए तो जातक के जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती है. वहीं, बात यदि धृति योग की करें तो इस योग में कोई भी कार्य करना बहुत ही शुभ होता. इस योग में अधिकतर निर्माण कार्य किए जाते हैं. महाअष्टमी के दिन नवदुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की उपासना की जाती है. साथ ही इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है. 

कन्या पूजन मुहूर्त

महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन अभिजीत मुहूर्त में करना चाहिए. इस दिन अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:55 से लेकर दोपहर 12:47 मिनट तक है.

India

Apr 15 2024, 14:54

सीएम केजरीवाल से भगवंत मान ने की मुलाकात, बोले- उनके साथ अपराधियों जैसा हो रहा बर्ताव

डेस्क: दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सीएम केजरीवाल से मुलाकात करने के लिए दिल्ली के तिहाड़ जेल पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल को अपराधियों की वेशभूषा में भगवंत मान से मिलने दिया गया। दोनों की मुलाकात के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केजरीवाल से मिलकर जेल से बाहर आते वक्त भगवंत मान ने मीडिया से बात की और कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है, जैसे मानों वो कोई जघन्य अपराधी हों। हम दोनों की मुलाकात के दौरान बीच में शीशे की दीवाई लगाई गई थी। 

भगवंत मान का बयान

अरविंद केजरीवाल से मिलकर बाहर आने के बाद भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने 12 से 12.30 बजे तक उनसे मुलाकात की। जैसे ही वहां कुर्सी पर मुलाकात करने के लिए मैं बैठा, मुझे देखकर दुख हुआ कि उनके साथ खतरनाक अपराधियों से भी बद्तर व्यवहार किया जा रहा है।

 अरविंद केजरीवाल का कसूर आखिर है क्या। क्या उन्होंने दिल्ली में अस्पताल बना दिए, उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, स्कूल बना दिए या बिजली फ्री कर दिए क्या यही कसूर है उनका। आप उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे कि कोई बहुत बड़ा आतंकवादी पकड़ लिया है। 

अरविंद केजरीवाल के साथ बुरा व्यवहार

इसके बाद उन्होंने एक चिट्ठी को पढ़ने के बाद कहा कि जब पी. चिदंबरम अंदर थे, तब सोनिया गांधी उनसे मिलने आती थीं। उस दौरान दोनों को एक कमरे में बिठाकर बात कराते थे। आज शीशे के पार, जैसे कोई बहुत बड़ा अपराधी सामने बैठा हो, शीशे के पार उससे फोन पर बात करो। मोदी जी आखिर चाहते क्या हैं, क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की व्यवस्था की जाएगी। 

बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल लगातार ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। इस मामले में मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं। हालांकि संजय सिंह को फिलहाल जमानत पर बाहर भेजा गया है।

India

Apr 15 2024, 13:50

राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की ली गई तलाशी, तमिलनाडु में लैंड होते ही पहुंचे चुनाव आयोग के अधिकारी

#election_officials_check_rahul_gandhi_helicopter_in_tamil_nadu 

इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग एक्शन मोड में है। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के नीलगिरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच की है। आज राहुल गांधी का वायनाड दौरा था, जिससे पहले वे तामिलनाडू के नीलगिरी में एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे, जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली। हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उड़न दस्ते के अधिकारियों ने तलाशी ली। 

तमिलनाडु के सीमावर्ती क्षेत्र नीलगिरी जिले में राहुल गांधी ने कला एवं विज्ञान कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से केरल के सुल्तान बाथेरी पहुंचे। यहां राहुल ने खुली छत वाली कार में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सैकड़ों लोग उनके रोड शो में शामिल हुए।

रोड शो के दौरान राहुल ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, "हमारी लड़ाई मुख्य रूप से आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा और प्रधानमंत्री का कहना है कि वे एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक नेता, एक भाषा चाहते हैं। भाषा कोई थोपी हुई चीज नहीं है। भाषा एक ऐसी चीज है जो लोगों के अंदर से आती है। केरल के लोगों से यह कहना कि आपकी भाषा हिंदी से कमतर है, अपमानजनक है। भारत में सिर्फ एक ही नेता होना चाहिए, ऐसा कहना देश के सभी युवा लोगों का अपमान करने जैसा है।"

लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी इस बार एक्शन मोड में है। इस चुनाव में आयोग ने 75 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा नकदी जब्त की है और वो जांच पड़ताल में किसी बड़े नेता को भी नहीं छोड़ रहा है। हेलीकॉप्टरों की पड़ताल के बारे में कुछ भी नया नहीं है, जैसा कि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के मामले में हुआ था। चुनाव से पहले ईसीआई द्वारा सभी डीएम/एसपी को हवाई क्षेत्रों/हेलीपैडों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया था। इस तरह की तलाशी पूरे देश में सार्वजनिक और निजी दोनों हवाई क्षेत्रों में हो रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हवाई मार्ग के जरिए प्रलोभन न दिए जाएं।

India

Apr 15 2024, 13:34

दिल्ली शराब घोटाला: राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की कस्टडी में के.कविता को भेजा, 23 अप्रैल तक रहेंगी हिरासत में

डेस्क: दिल्ली शराब घोटाले में के.कविता के मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के.कविता को सोमवार को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी दे दें कि सीबीआई ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव की बेटी को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। इससे पहले कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ में बंद थीं।

सीबीआई ने किया पेश

जज द्वारा पहले दी गई 3 दिन की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और ज्यूडिशियल कस्टडी की मांग की। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि कविता को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। कविता के साथ-साथ दीपक नागर का पक्ष रख रहे वकील नितेश राणा ने पुलिस की अर्जी का विरोध किया और कहा कि कविता को हिरासत में रखने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है क्योंकि अब उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

15 मार्च को किया था गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में एक स्पेशल कोर्ट से परमिशन लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी। बीआरएस नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक जमीन सौदे से संबंधित डाक्यूमेंट्स के बारे में पूछताछ की गई थी। आरोप है कि दिल्ली की शराब पॉलिसी में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे। ईडी ने 46 वर्षीय कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था और तब से वह ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

के. कविता ने बीजेपी पर बोला हमला

वहीं, इस बारे में बात करते हुए बीआरएस नेता के. कविता ने कहा, यह सीबीआई की कस्टडी नहीं है बल्कि ये बीजेपी के कस्टडी है। जो बीजेपी बाहर बोल रही है, वही सीबीआई अंदर पूछताछ कर रही है, पिछले 2 सालों से बार-बार यही पूछ रही और यहां कुछ नहीं। इसके अलावा केजरीवाल की न्यायिक हिरासत भी आज खत्म हो रही है, आज केजरीवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 2 बजे के बाद पेश किया जाएगा। वहीं, सिसोदिया की जमानत पर भी राउज एवेन्यू कोर्ट में 2 बजे के बाद सुनवाई है।